फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission for general category will increase in delhi university

सामान्य श्रेणी के लिए फिर खुलेंगे दाखिलों के दरवाजे  

Thu, 03 Aug 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
admission for general category will increase in delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website

दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए बंद हुए दरवाजे एक बार फिर से खुल सकते हैं। दरअसल, कई आरक्षित श्रेणी वाले विद्यार्थियों ने सामान्य श्रेणी की सीट पर दाखिला ले लिया था।

विज्ञापन


अब श्रेणी में बदलाव की सुविधा मिलने से सामान्य की सीटें खाली हो रही हैं। ऐसे में प्रशासन 10 से 13 अगस्त के दौरान सामान्य श्रेणी की आठवीं कटऑफ निकाल कर दाखिले का चांस दे सकता है।
विज्ञापन


डीयू ने यूजी कोर्स में आवेदन कर चुके आरक्षित श्रेणी और कोटे के तहत दाखिला देने वालों के लिए एक स्पेशल ड्राइव शुरू किया है। बीते सोमवार से शुरू इस ड्राइव में विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी में बदलाव करने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तक यह बदलाव कर सकते हैं। उसके बाद उनके दाखिले के लिए कटऑफ निकाली जाएगी। मंगलवार को 30 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी श्रेणी में बदलाव किया। इन छात्रों ने पहले सामान्य श्रेणी के तहत दाखिला लिया था अब उन्होंने अपनी श्रेणी ओबीसी कराई है।

इसी तरह 9 विद्यार्थियों ने सामान्य श्रेणी के तहत दाखिला लिया था अब उन्होंने अपनी श्रेणी में बदलाव कर एससी कराई है। लगभग इतनी ही संख्या में सोमवार को विद्यार्थियों ने अपनी श्रेणी में बदलाव करवाया। चूंकि बुधवार को भी यह सुविधा मिलेगी।

लिहाजा जिन विद्यार्थियों ने पहले सामान्य श्रेणी के तहत दाखिला लिया और अब उन्हें उम्मीद है कि उन्हें बेहतर कॉलेज में दाखिला मिल सकता है तो वह अपनी श्रेणी में बदलाव करा रहे हैं।


ऐसे में सामान्य श्रेणी की सीटें खाली होंगी। अधिकारियों के अनुसार सीटें खाली होने पर उन्हें भरने के लिए सामान्य श्रेणी की दाखिला प्रकिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि सामान्य श्रेणी के लिए सातवीं कटऑफ के बाद दाखिले बंद हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed