फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission for fifth cut off ended in delhi university

पांचवीं कटऑफ के दाखिले खत्म 

Fri, 21 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Jul 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
admission for fifth cut off ended in delhi university

डीयू में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही पांचवीं कटऑफ के दाखिले खत्म हो गए। शेड्यूल के मुताबिक पांचवीं कटऑफ के दाखिले के लिए दो ही दिन तय किए गए थे। बुधवार रात एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को छात्र कॉलेजों में दाखिला लेने पहुंचे। शाम सात बजे तक 56 हजार सीटों के लिए 52,654 दाखिले मंजूर हो चुके हैं। इनमें से 51,156 ने फीस जमा कराकर अपनी सीट पक्की करा ली।
विज्ञापन


आखिरी दिन कुछ कॉलेजों में दाखिलों को लेकर भीड़ रही तो कुछ जगह कम ही दाखिले हुए। दाखिला रद्द कराने से छात्रों ने थोड़ा परहेज ही किया। चूंकि बीएमएस, बीबीई व बीबीएएफआई का रिजल्ट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 22 जुलाई को आने वाली छठी कटऑफ लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स, ईको ऑनर्स व बीकॉम पास में से दाखिले रद्द होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52,654 में से सबसे अधिक 31,198 दाखिले अनारक्षित वर्ग के ही मंजूर हुए हैं।


वहीं उसके बाद 11,142 दाखिले ओबीसी, एससी के 6,435, एसटी के 1771, सिख अल्पसंख्यक के 1105, पीडब्लयूडी के 542, वार्ड कोटा 238, कश्मीरी विस्थापित 118, शहीद सैैनिक बच्चों के कोटा (सीडब्लयू) के 105 छात्रों के दाखिले मंजूर हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed