फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission for bba bms and bbe in delhi university starts

बीएमएस, बीबीई व बीबीए (एफआईए) के दाखिले शुरू  

Mon, 24 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
admission for bba bms and bbe in delhi university starts

डीयू में बीएमएस, बीबीई, व बीबीए (एफआईए) के दाखिले शुरू हो गए हैं। दाखिले के लिए पहली सूची जारी होते ही शुक्रवार से दस्तावेज का सत्यापन व दाखिला मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन


इस तरह से पहले स्तर के कॉलेज व कोर्स का आवंटन शुरू हो गया। पहले आवंटित रैंक के आधार पर सामान्य श्रेणी के अंतर्गत ओवरऑल रैंक में 1 से 688 रैंक वालों, ओबीसी में रैंक 4 से 319, एससी श्रेणी में 1 से 168, एसटी श्रेणी की 1 से 44 रैंक वालों को व अल्पसंख्यक सिख श्रेणी में 6 रैंक से 119 को कॉलेज व कोर्स आवंटित किया गया।
विज्ञापन


यह आवंटन अंतिम होगा और किसी भी स्तर पर इसमें बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि विद्यार्थी आवंटित कोर्स व कॉलेज में किसी कारणवश दाखिला नहीं लेता है तो उसे भविष्य की सीट आवंटित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस आवंटन के आधार पर दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी। उसके बाद 24 जुलाई को दूसरी आवंटन सूची जारी की जाएगी। जिसके आधार पर 25 व 26 जुलाई को दस्तावेज का सत्यापन व दाखिले मंजूर होंगे।

उसके बाद 27 जुलाई को तीसरी आवंटन सूची जारी होगी। जिसके आधार पर 28 व 29 जुलाई को दस्तावेज का सत्यापन व दाखिले मंजूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed