{"_id":"595b991d4f1c1b3e758b4c11","slug":"admission-closed-for-ncweb-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब में पहली सूची के दाखिले बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनसीवेब में पहली सूची के दाखिले बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में पहली कट ऑफ लिस्ट के एक जुलाई से शुरू हुए दाखिले मंगलवार को बंद हो गए। इस लिस्ट के दाखिलों की खास बात यह रही है कि 90 से 95 फीसदी अंक पाने वाली छात्राओं ने भी एनसीवेब का रुख किया है।
विज्ञापन
खासकर बीकॉम में सबसे अधिक 95.25 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली एक छात्रा ने दाखिला लिया है। अब 7 जुलाई को सभी 26 सेंटरों के लिए दूसरी कट ऑफ जारी होगी।
एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि छात्राओं के बीच एनसीवेब की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसका अंदाजा इस बार पहली लिस्ट में हुए दाखिलों के आधार पर लगाया जा सकता है। पहली कट ऑफ के आधार पर तीन दिन चली दाखिला प्रक्रिया के तहत बीए व बीकॉम की लगभग 12,200 सीटों पर कुल 1,400 दाखिले हो गए हैं।
विज्ञापन
इनमें से 1000 दाखिले बीए प्रोग्राम के लिए और 400 दाखिले बीकॉम प्रोग्राम के लिए हुए हैं। इनमें 125 छात्राएं ऐसी हैं, जिनके 90 से 95 फीसदी के बीच के अंक हैं। एनसीवेब का छात्राओं मेें क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रेगुलर में जिस प्रतिशत पर छात्र दाखिला लेते हैं, लगभग उतने ही प्रतिशत पर वह एनसीवेब में दाखिला ले रही हैं, इसका कारण है कि उन्हें एनसीवेब में दाखिले के साथ-साथ नौकरी या फिर स्किल बेस्ड कोर्स करने का अवसर मिल जाता है।
अब आगामी 7 जुलाई को सभी 26 सेंटरों के लिए दूसरी कट ऑफ जारी होगी, जिसके आधार पर 7, 8, व 10 जुलाई तक दाखिले होंगे। दूसरी कट ऑफ में मामूली गिरावट होने की संभावना है।