{"_id":"5d6423728ebc3e93a6298ac2","slug":"admission-chance-of-bcom-honors-and-bcom-as-du-released-eighth-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम आनर्स और बीकॉम में दाखिले का मौका, डीयू ने जारी की आठवीं कट ऑफ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीकॉम आनर्स और बीकॉम में दाखिले का मौका, डीयू ने जारी की आठवीं कट ऑफ
Mon, 26 Aug 2019 11:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि एडमिशन 2019
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्विद्यालय रेगुलर कॉलेज में दाखिले का अंतिम अवसर देने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने आठवीं कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ के आधार पर केवल मंगलवार 27 अगस्त तक ही दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
खास बात ये है कि इस कट ऑफ में अब भी बीकॉम ऑनर्स और बीकॉम में सामान्य के लिए दाखिले का अवसर है। बीकॉम आनर्स की सीट सामान्य श्रेणी के लिए 31 कॉलेज और बीकॉम की 27 कॉलेज में खाली है।
विज्ञापन
इस कट ऑफ में आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिये दाखिले की काफी संभावनाएं हैं जबकि लगभग 20 कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स में सामान्य श्रेणी के लिए सीटें हैं ।हंसराज कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 97.12, हिन्दू में 97.37, आंबेडकर में 89.75, दौलत राम कॉलेज में 95.50 फीसदी में दाखिला लिया जा सकता है। दौलत राम में फिलॉसफी ऑनर्स में 88.50 पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
गार्गी में राजनीति शास्त्र ऑनर्स में 95.50 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। डीयू में 31 अगस्त के बाद दाखिले बंद हो जाएंगे लिहाजा छात्रों के पास डीयू में दाखिले का अंतिम मौका है। अब अवसर से छूटे तो अगले साल ही दाखिले का अवसर मिल सकेगा।