फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ad hoc teachers: becoming hot atmosphere because of du letter

तदर्थ शिक्षक: डीयू के पत्र से गरमाया माहौल

Sat, 25 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ad hoc teachers: becoming hot atmosphere because of du letter
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में डीयू प्रशासन की ओर से भेजे गए एक पत्र से माहौल गरमा गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के ज्वाइंट रजिस्ट्रार (कॉलेज) की ओर से सभी प्रिंसिपल व विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा गया है कि तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक ऑनलाइन प्रारूप जारी किया जाएगा, जिससे वे आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आवेदन के बाद विभाग उनकी नियुक्ति के पैनल के लिए योग्य उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करेंगे। वहीं, नियुक्ति में साक्षात्कार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। शिक्षकों ने कुलपति से इस पत्र को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) की ओर से कुलपति प्रो. योगेश त्यागी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि कॉलेजों में तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति के दिशा-निर्देशों के लिए डीयू कार्यकारिणी की 2007 में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि डीयू को नई गाइडलाइन लानी है तो इसके लिए उन्हें डीयू कार्यकारिणी व विद्वत परिषद की बैठक में पास कराना जरूरी है। चूंकि अगले माह से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है और यदि अब नए दिशा-निर्देश लाए जाते हैं तो परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed