{"_id":"58f63e9a4f1c1b197447292d","slug":"accupressure-and-meditation-courses-starts-in-du-amebedkar-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक्यूप्रेशर और मेडिटेशन भी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक्यूप्रेशर और मेडिटेशन भी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Accupressure
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में छात्रों का समग्र विकास करने के लिए एक अनूठी शुरुआत की गई है। कॉलेज ने अपने परिसर में प्राकृतिक सुविधाओं से संपन्न एक सेंटर तैयार किया है।
विज्ञापन
इस सेंटर में एक्यूप्रेशर पथ, मेडिटेशन सेंटर, योगा और ओपन जिम की सुविधा है। कॉलेज का दावा है कि छात्रों के विकास के लिए इस तरह की सुविधाएं किसी अन्य कॉलेज में नहीं हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जीके अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में ऐसा वातावरण बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें छात्रों का समग्र विकास हो। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की वजह से बच्चों में तनाव रहता है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें तनाव से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
इसके लिए यह सुविधा छात्रों को दी जा रही है। लगभग सात सौ मीटर में एक्यूप्रेशर पथ, मेडिटेशन हट, योगा और ओपन जिम शुरू किया गया है। एक हिस्से में चारों ओर ऐसे पत्थर लगाए गए हैं, जिस पर नंगे पैर चलने से पैरों के महत्वपूर्ण हिस्सों पर दबाव पड़ता है। इसे रोगों के निदान की विधि कहा जाता है।
इस तरह से छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक लाभ भी कैंपस में मिलेगा। कक्षा के बाद या पहले छात्र व शिक्षक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।