{"_id":"5926fa5b4f1c1b601153643f","slug":"academic-detail-tab-close-in-online-application-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU में ऑनलाइन आवेदन में एकेडमिक डिटेल वाला टैब बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU में ऑनलाइन आवेदन में एकेडमिक डिटेल वाला टैब बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 May 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
डीयू के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लेकर छात्रों को काफी दिक्कत हो रही है। डीयू ने आवेदन शुरू होने के चार दिन बाद भी आवेदन के दौरान एकेडमिक टैब ओपन नहीं किया है। यह वो टैब है, जिसमें छात्रों को अपनी एकेडमिक डिटेल देनी है। डीयू का कहना है कि अभी रिजल्ट नहीं आया है, इसलिए उसे ओपन नहीं किया गया है। छात्र उसे छोड़कर बाकी आठ टैब की डिटेल भर सकते हैं। डीयू के पास इस टैब के नहीं खुलने पर देशभर से ढेर सारे सवाल आ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, डीयू ने इस बार ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग से वेबसाइट बनाई है। वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद कुल 9 अलग-अलग टैब है। सभी टैब में अलग-अलग जानकारी भरनी है। इसमें पहले टैब में बेसिक जानकारी है। दूसरे टैब में एकेडमिक डिटेल भरनी है। मगर अभी तक टैब निष्क्रिय है। यानि तीसरा, चौथा से लेकर आगे के टैब तो खुल रहे हैं, लेकिन दूसरा टैब नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा उन राज्यों के छात्र परेशान है जहां के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आ चुके हैं। डीयू प्रशासन अभी केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) समेत आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा है। वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि जिनका रिजल्ट आ गया है, कम से उनके लिए टैब को एक्टिव कर देना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं डीयू का कहना है कि अभी छात्रों के पास बहुत समय है। वे अन्य टैब पर जाकर सभी डिटेल भर दें। एकेडमिक डिटेल को बाद में डाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि डीयू सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहा है। दरअसल, डीयू ने इस बार सीबीएसई से टाई अप किया है। छात्र रोल नंबर डालते ही उसकी सभी अंक अपने आप टैब में आ जाएंगे। यही वजह है कि दूसरे टैब को एक्टिव नहीं किया जा रहा है।