फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abvp will start dusu election campaign with jnu row

डूसू चुनाव में छाएगा राष्ट्रवाद का मुद्दा

Mon, 15 Aug 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Aug 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
abvp will start dusu election campaign with jnu row
ABVP

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) चुनाव में इस बार जेएनयू की चर्चा होगी। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। डीयू कैंपस में छात्रों में डूसू चुनाव को लेकर अपना पहला चुनाव अभियान जेएनयू का सच के साथ शुरू करेगी।

विज्ञापन


डूसू चुनाव में एबीवीपी स्थानीय मुद्दों के साथ राष्ट्रद्रोह बनाम राष्ट्रवाद को लेकर भी छात्रों के बीच जाएगी। इस अभियान में जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा भी डीयू छात्रों से संवाद करते नजर आयेंगे।
विज्ञापन


एबीवीपी की इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इसी माह के अंत से यह अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए लेफ्ट पार्टियों समेत कांग्रेस ने किस तरह जेएनयू में लगे भारत विरोधी नारों को लेकर सक्रिय रही इसे वह छात्रों के बीच रखेंगे। इसे लेकर एबीवीपी छात्रों में दो किताबें भी बांटेगी। इसमें जेएनयू का सच और रोहित वेमूला की बमौत पर हुई राजनीति का विस्तार से वर्णन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीनिवास ने बताया कि हम छात्रों के बीच संगठन के कामों के साथ यह चुनाव राष्ट्रद्रोह बनाम राष्ट्रवाद के बीच होगा। इसलिए हम जेएनयू के नौ फरवरी के सच को सामने लाने के साथ चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।


आगामी 22 अगस्त के बाद से से डीयू के विभिन्न कॉलेजों में संवाद सत्रों का आयोजन हो ताकि नए व पुराने छात्रों को इससे अवगत कराया जा सके। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा के मुताबिक इस अभियान के साथ हम छात्रों को इस घटना से संबंधित किताब भी देंगे। जिससे वह खुद घटनाक्रम को समझकर अपनी राय बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed