फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abvp student rally in DUSU election 2018

डूसू चुनाव: टिकट की दावेदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन, एबीवीपी ने कैंपस में निकाली रैली

Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
abvp student rally in DUSU election 2018
du admission 2018

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बृहस्पतिवार को कैंपस में छात्र अधिकार रैली निकाली। इस रैली में डूसू चुनाव में टिकट दावेदारी के लिए भावी प्रत्याशियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ कैंपस की सड़कों पर उतर आए।

विज्ञापन


इस रैली के माध्यम से मेट्रो पास में रियायत, नए महाविद्यालयों तथा छात्रावासों का निर्माण, यू-स्पेशल बस तथा बस पास कांउटर संख्या बढ़ाने, अनुसूचित जाति तथा जनजाति व पिछड़ा वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कैंपस में सीसीटीवी लगाए जाने की मांगों को उठाया। 
विज्ञापन


इस रैली में धनबल और बाहुबल का खूब बोलबाला देखने को मिला। रैली के चलते टिकट की दावेदारी करने वालों के महंगे से महंगे वाहन भी दिखाई दिए। वाहनों की भारी आवाजाही के कारण काफी देर तक कैंपस में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार से अनुरोध है कि छात्र मुद्दों पर शीघ्र फैसला लिया जाए। एबीवीपी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि एसटी तथा पिछड़ा वर्ग के छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शोधवृत्ति प्राप्त हो तथा छात्रवृत्ति को मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ा जाए। छात्र संख्या के अनुपात में छात्रावास बनाए जाएं। इसके साथ ही शहरी नक्सलवाद को सभी विश्वविद्यालयों से बेनकाब करने का प्रयास जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed