फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP started campaigning on Saturday in Delhi University

डूसू चुनाव: एबीवीपी के प्री-कैंपेन से कैंपस का माहौल हुआ सियासी

Sat, 18 Aug 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
ABVP started campaigning on Saturday in Delhi University
फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के लिए चुनाव समिति की घोषणा होते ही कैंपस का माहौल सियासी हो गया है। छात्र संगठन प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। भावी प्रत्याशियों के चयन के लिए किलेबंदी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्री-कैंपेन के जरिए अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है। इसके जरिए डूसू के दंगल के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से चार को एबीवीपी मैदान में उतारेगी। 
विज्ञापन


एबीवीपी ने इन कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार से प्रचार शुरू कर दिया। इस बार एबीवीपी की उपलब्धियों व मुद्दों को छात्रों के बीच रखने के लिए रणनीति बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों सीट पर जीत का दावा कर रही एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि कैंपेन के लिए नौ कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। यह भावी प्रत्याशी डीयू में पिछले वर्ष की उपलब्धियों के साथ आगामी जिन मुद्दों के लिए एबीवीपी संघर्ष करेगी उसे भी छात्रों के सामने रखेंगे। 

बीते वर्ष छात्राओं के हित के लिए सेनेटरी नैपकिन को जीएसटी मुक्त कराने से लेकर कई कॉलेजों में वेंडिंग मशीन लगवाने में सफलता मिली है। 

एबीवीपी ने कैंपेन के लिए जिन कार्यकर्ताओं का चुनाव किया है उनमें सुधीर डेढ़ा, अंकिव बसोया, जगत तंवर, शक्ति सिंह, रवि यादव, नवीन कुमार, प्रज्ञा मलिक, योगित राठी तथा ज्योति चौधरी के नाम शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed