फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP promote its achievments over dusu election

DUSU चुनाव: एबीवीपी ने उपलब्धियों पर थपथपाई खुद की पीठ

Sun, 03 Sep 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
  ABVP promote its achievments over dusu election
DUSU ELECTION

दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजते ही छात्र संगठनों ने अपनी उपलब्धियों का बखान और दूसरे संगठनों की कमियों को गिनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को एबीवीपी ने बीते सालों के कार्यों का ब्योरा देते हुए उपलब्धियां गिनाई। वहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। नामांकन के बाद प्रचार के लिए महज दो दिन मिलने से भी एबीवीपी खासी नाराज है।  

विज्ञापन


एबीवीपी ने शनिवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की। इस मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक व दिल्ली प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि छात्र हित में प्रिंटेंड मार्कशीट दोबारा शुरू करवाना, ऑनलाइन टेस्ट खत्म करवाना, पांच कॉलेजों में हॉस्टल शुरू करवाना हमारी उपलब्धि रही। 
विज्ञापन


जब भी छात्र हित से जुड़ा कोई मामला आगे आया उसमें डूसू पदाधिकारी व एबीवीपी ने ही आवाज उठाई। रामजस में हिंसा मामले में कैंपस में तिरंगा मार्च निकाला। साकेत ने कहा कि डूसू चुनाव अब केवल डीयू संबंधित मुद्दों पर नहीं लड़ा जाता अब राष्ट्रीय मुद्दे भी महत्वपूर्ण हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट डालने जरूर आएं छात्र 
एबीवीपी ने छात्रों से आह्वान किया है कि वह चुनाव में वोट डालने जरूर आएं। साकेत बहुगुणा ने कहा कि इसके लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। छात्रों को भी यह समझना चाहिए कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जरूरी है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। बीते सालों के डूसू मतदान पर नजर डालें तो वह 40-45 फीसदी के बीच ही रहता है। 

नामांकन के बाद प्रचार का समय कम
डूसू चुनाव इस साल मंगलवार को हो रहा है। अब तक यह चुनाव शुक्रवार को होता आया है। चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार को अंतिम तारीख है। वहीं बुधवार (6 सितंबर) तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। ऐसे में एबीवीपी का मानना है कि नामांकन के बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए कम समय मिल रहा है। एक तरह से उम्मीदवार 7 व 8 सितंबर को ही प्रचार कर पाएंगे। 9 सितंबर को शनिवार होने के कारण कई कॉलेजों में अवकाश होगा, तो 10 सितंबर को रविवार। 11 सितंबर को नो कैंपेन डे रहेगा और 12 सितंबर को चुनाव है। ऐसे में सभी 51 कॉलेजों तक पहुंच कर छात्रों से संपर्क साधना मुश्किल होगा। 


कैंपस के अलावा अन्य इलाकों में डेमोक्रेसी वॉल मिले 
डूसू चुनाव के कारण राजधानी के विभिन्न इलाकों की दीवारें, फ्लाईओवर पोस्टरों से पटे पड़े हैं। इन्हें हटाने के लिए डूसू चुनाव अधिकारी ने 36 घंटे का समय दिया है। जगह-जगह पोस्टर लगाने पर एबीवीपी का कहना है कि कैंपस में सिर्फ डेमोक्रेसी वॉल दी गई है जो काफी कम है। 51 कॉलेज दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हैं और डेमोक्रेसी वॉल साउथ व नॉर्थ कैंपस में दी गई हैं। ऐसे में ऐसी वॉल अन्य इलाकों में भी मिलनी चाहिए जिससे कि वहां पोस्टर लगाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed