फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap student wing cyss will not take part in du election 

अब चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग, डीयू इलेक्शन लड़ने से किया मना

Thu, 07 Jul 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
aap student wing cyss will not take part in du election 

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरों से लगी आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने इस सत्र में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग न लेने का फैसला ले कर सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पार्टी ने माना है कि इस बार भी उनकी तैयारी कोई खास नहीं है इसलिए वो इस चुनाव में भाग नहीं लेंगे। बता दें कि पिछले साल डीयू इलेक्‍शन में सीवाईएसएस ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। हालांकि इस चुनाव में पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।
विज्ञापन


इस बारे में सफाई देते हुए सीवाईएसएस ने कहा है कि पार्टी भले ही चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसने एबीवीपी और एनएसयूआई का मुकाबला करने की रणनीति बना ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव में भाग न लेने की बजाय छात्र युवा संघर्ष समिति इस बार के चुनाव में धनबल और बाहुबल के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पिछली हार से लिया सबक

aap student wing cyss will not take part in du election 

मालूम हो कि बीते साल दिल्ली विधासभा चुनावों में सीवीआईएसएस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

खास बात ये थी कि इस चुनाव में पार्टी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्य चेहरा बना कर चुनाव लड़ा था। खुद केजरीवाल भी छात्र संघ चुनाव के दौरान कैंपस में कई बार आए थे।

हालांकि पार्टी को इसका कोई फायदा नहीं मिला था। माना जा रहा है कि हाल ही में दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में मिली करारी हार से भी पार्टी ने शायद सबक लेते बिना किसी तैयारी के किसी चुनाव में न उतरने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed