{"_id":"597759a94f1c1be1038b45ab","slug":"aadhar-number-is-necessary-for-net-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा के आवेदन के लिए देना होगा आधार नंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नेट परीक्षा के आवेदन के लिए देना होगा आधार नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:38 AM IST
सार
आवेदकों के पहचान को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी - सीबीएसई
अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू , पांच नवंबर को परीक्षा
अमर उजाला
नई दिल्ली।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट-2017) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अब आधार कार्ड का नंबर भी देना होगा। सीबीएसई ने यूजीसी-नेट के आवेदकों के लिए आधार के उपयोग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को आधार संख्या, नाम, जन्म तिथि एवं लिंग डालना होगा ताकि उनकी पहचान तथा प्रमाणिकता सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है कि इस बार नेट-यूजीसी परीक्षा 5 नवंबर को होनी है।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया11 अगस्त से शुरू होगी। 30 अगस्त तक आवेदन व 31 अगस्त तक फीस का भुगतान होगा। सीबीएसई का मानना है कि आधार के कारण परीक्षा केन्द्रों में सुविधाजनक तथा बिना परेशानी के आवेदकों के पहचान को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने साफ किया है कि जिन आवेदकों ने आधार के लिए नामांकन नहीं किया है उन्हें आधार नामांकन के लिए आवेदन करना होगा। नामांकन कराने हेतु आधार नामांकन केन्द्र सूची यूआईडीएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है, वहां जाना होगा।
आधार का प्रावधान जम्मू व कश्मीर, असम तथा मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों में लागू होगा। जम्मू कश्मीर, असम तथा मेघालय राज्यों के आवेदकों को आवेदन फॉर्म में अपनी पासपोर्ट संख्या, राशन कार्ड संख्या, बैंक खाता संख्या, या अन्य कोई वैध सरकारी पहचान संख्या भरना होगा। ध्यान रखना होगा कि उन्हें केवल इन्हीं राज्यों के परीक्षा केन्द्र शहरों का चयन करना होगा।