{"_id":"590b49cc4f1c1b151f441339","slug":"aadhar-cad-is-necessary-for-admission-in-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू में कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 May 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और कॉलेजों में किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों को आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। विश्वविद्यालय में बिना आधार नंबर के छात्रों का पंजीकरण ही नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में सभी छात्रों को समय रहते अपना आधार कार्ड बनवाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अगर छात्रों के पास अब आधार कार्ड नहीं होगा तो वह पंजीकरण नहीं करा सकेंगे। विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में विश्वविद्यालय ने आधार कार्ड की अनिवार्यता स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
इस बैठक में पंजीकरण, फॉर्म और छात्रों को आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए भी मंथन हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि फॉर्म भरने के दौरान छात्रों को आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द ही एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें छात्र फोन के माध्यम से फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं पर जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसी के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि जो भी छात्र किसी भी कोर्स में आवेदन के लिए सोच रहे हैं वे अपना आधार कार्ड जरूर बनवा लें। आधार कार्ड के बिना कोई पंजीकरण नहीं हो सकेगा।
सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा कराएं कॉलेज
नोएडा(ब्यूरो)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने सभी कॉलेजों को पीजी में सम सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रैक्टिकल और वायवा कराने के लिए परीक्षकों की सूची भेज दी है। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को 15 दिन में प्रैक्टिकल व वायवा कराते हुए अंक गोपनीय विभाग में जमा कराने को निर्देशित किया है।