फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9th,10th SA-2 exams will start from 15th march

9वीं-10वीं के इम्तिहान 15 मार्च से

Thu, 02 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऩई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऩई दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
9th,10th SA-2 exams will start from 15th march
cbse - फोटो : cbse
देशभर में सीसीई (सतत एवं समग्र मूल्यांकन) व्यवस्था के तहत नौवीं व दसवीं की स्कूल आधारित समेटिव असेसमेंट-2 (एसए-2) की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


 सभी स्कूल एसए-2 के लिए अपने स्तर पर परीक्षा तिथियां (डेटशीट) तय कर सकते हैं। सीबीएसई ने परीक्षाओं के लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों को परीक्षाओं के लिए दो प्रश्नपत्रों का सेट उपलब्ध कराएगा। सीबीएसई इंटग्रेटेड टेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की मदद से स्कूलों को छह विषयों के प्रश्नपत्र ऑनलाइन तैयार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन विषयों में अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव, सोशल साइंस, कम्युनिकेटिव संस्कृत, गणित, हिंदी कोर्स बी, हिंदी कोर्स और अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर शामिल हैं।

स्कूलों को आगामी 9 मार्च से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल के जरिये प्रत्येक विषय के दो प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल चाहें तो इनमें से कोई एक प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं या फिर दोनों प्रश्नपत्रों को मिक्स एंड मैच करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। 


इसके साथ ही स्कूल चाहें तो अपना स्वयं का प्रश्नपत्र भी तैयार कर सकते हैं।यदि कोई स्कूल अपना प्रश्नपत्र तैयार करता है, तो उसे प्रश्नपत्र के साथ-साथ मार्किंग स्कीम सीबीएसई को भेजनी होगी। 

प्रश्नपत्र को सीबीएसई से सत्यापित कराने के लिए स्कूल को उस विषय की परीक्षा से एक हफ्ते पहले भेजना होगा। 

स्कूल उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकें, इसके लिए 22 मार्च तक ऑनलाइन मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed