फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 academic elective and 34 vocational subject out of course from cbse

7 एकेडमिक इलेक्टिव व 34 वोकेशनल विषय समाप्त

Mon, 13 Mar 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
7 academic elective and 34 vocational subject out of course from cbse
cbse - फोटो : cbse

सीबीएसई ने आगामी शैक्षणिक सत्र से 11वीं व 12वीं के सात एकेडमिक इलेक्टिव विषयों व 34 वोकेशनल विषयों को समाप्त कर दिया है। इस तरह से इन कक्षाओं में अब फिलॉस्फी व थियेटर स्टडी जैसे विषयों की पढ़ाई नहीं होगी।

विज्ञापन


विषयों को समाप्त करने के पीछे तर्क यह दिया गया है कि इन विषयों का चयन काफी कम छात्र कर रहे थे। डीयू स्नातक में दाखिले में कई एकेडमिक विषयों को मान्यता नहीं देता है। इन विषयों की पढ़ाई करने के बाद भी अंकों में कटौती का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने देशभर के स्कूलों को जानकारी भेज दी है कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र से इन विषयों की पढ़ाई नहीं होगी। हालांकि, जिन छात्रों ने सत्र 2016-17 में इन विषयों को लिया है, वे इसकी पढ़ाई करेंगे। लेकिन आगामी सत्र से इन विषयों को नहीं लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



7 एकेडमिक इलेक्टिव विषय
फिलॉस्फी, क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन स्टडी, हेरिटेज क्राफ्ट, ग्राफिक डिजाइन, ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर स्टडीज, थियेटर स्टडीज, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस।


34 वोकेशनल विषय
पॉल्ट्री न्यूट्रिशन एंड फिजियोलॉजी, पॉल्ट्री प्रोडक्ट्स एंड टेक्नोलॉजी, पॉल्ट्री डिजीज एंड देयर कंट्रोल, फाउंडरी टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट ऑफ डेयरी एनिमल, मिल्क मार्केटिंग एंड इंटरप्रिन्योरशिप, डेयरी प्रॉडक्स टेक्नोलॉजी, नेल टेक्नोलॉजी एंड रिटेल, आर्ट एंड साइंस ऑफ मेकअप एंड रिटेल, एसटिमेशन इन सिविल इंजीनियरिंग, एलिमेंट्री स्ट्रक्चरल मकेनिक्स, ऑफिस कम्यूनिकेशन, एसी एंड रेफ्रिजेरेशन, रेडियोग्राफी, बॉयोलॉजी ऑपथेमेटिक, ऑप्टिकस, ऑप्थिमेटिक टेक्नॉलॉजी, लैब मैडीसन, क्लिनकल बॉयोकेमिस्ट्री, माइक्रोबॉयोलॉजी, रेडिएशन फिजिक्स, हेल्थ एजुकेशन कम्यूनिकेशन, फर्स्ट एंड इमरजेंसी मेडिकल केयर, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, हेल्थ सेंटर मैनेजमेंट, इंटरग्रेटिड ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन, बेकरी, कन्फेशनरी, म्यूजिक प्रोडक्शन, म्यूजिक एस्थेटिक्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed