फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   532 students rewarded in faridabad

फरीदाबाद के 532 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sat, 13 May 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 13 May 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
532 students rewarded in faridabad
demo pic

राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ व आईआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के सहयोग से नगर निगम सभागार में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सत्र 2016-17 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 133 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 532 छात्र-छात्राओं को पदक, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पदक एवं पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि आईपीएसएडीसीपी के विक्रम कपूर थे। 

विज्ञापन


मुख्य संयोजक रामकुमार गुप्ता ने कहा कि शहर में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है, जहां पर 133 सरकारी स्कूलों के 532 बच्चों को एक साथ मंच पर सम्मान दिया गया है। राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है। 
विज्ञापन


इस दौरान राधा नरूला, रामफूल भाटी, एससी गुप्ता, बीडी गुप्ता, अध्यक्ष महावर सभा ऋषिपाल आर्य, आचार्य सुरेंद्र रहेजा, रंजीत सिंह, संजीत डबास, किशोर बृजवासी, बिजेंद्र शर्मा, सुनीता शर्मा, सविता मितालानी, दीपक खुराना, रोहित गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed