{"_id":"578942b74f1c1b010513e17a","slug":"450-admissions-in-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब में पहले दिन हुए 450 दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनसीवेब में पहले दिन हुए 450 दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों में जारी दाखिले की दौड़ के साथ ही अब नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में भी दाखिले की दौड़ शुरू हो गई। पहले दिन ही एनसीवेब के 25 सेंटरों पर लगभग 450 दाखिले हुए। 12 नए सेंटरों के विषय में जानकारी न होने के कारण इन सेंटरों पर दाखिले इक्का-दुक्का ही हुए। जबकि पुराने 13 सेंटरों पर काफी दाखिले हुए।
विज्ञापन
एनसीवेब में दाखिले के लिए 25 केन्द्रों में से दो तीन सेंटरों की कटऑफ एक समान जारी होने के बाद शुक्रवार से दाखिले शुरू हो गए। बीते सालों के मुकाबले में एनसीवेब में दाखिले के पहले दिन दाखिले की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। प्रशासन मान रहा है कि शनिवार व सोमवार को दाखिले की रफ्तार तेज हो जाएगी। ज्यादा सीटें इन्हीं दोनों दिनों में भरने की संभावना है।
विज्ञापन
एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि सभी 25 सेंटरों पर लगभग 450 दाखिले पहले दिन हुए हैं। रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के लिए प्राथमिकता बीकॉम कोर्स रहते हैं लेकिन, एनसीवेब में बीए प्रोग्राम में छात्राएं ज्यादा दाखिला ले रही हैं। बीए में पहले दिन 300 व बीकॉम में 150 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एनसीवेब की बीए प्रोग्राम की कटऑफ हंसराज, मिरांडा हाउस, व अदिति महाविद्यालय को छोड़कर सभी सेंटरों की कटऑफ 78 फीसदी है। जबकि बीकॉम की 88 फीसदी रही हैं। इस बार एनसीवेब में 12 नए सेंटर जोड़े गए हैं जिसमें मिरांडा हाउस, रामानुजन, अंबेडकर, कॉलेज ऑफ वोकेशन स्टडी, आर्यभट्ट, जैसे कॉलेजों के नाम प्रमुख हैं।