फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   420 jbt teachers got appointed in faridabad

420 जेबीटी शिक्षकों को मिली नियुक्ति

Thu, 04 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
420 jbt teachers got appointed in faridabad
टीचर - फोटो : demo pic

लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार शाम तक 420 जेबीटी शिक्षकों को सेक्टर 16 स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में नियुक्ति मिल गई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जेबीटी शिक्षकों ने राहत की सांस ली। अब तक नियुक्ति के मामले में विभाग ने 58 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के 723 जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति मिलनी है। इसके लिए दिनभर जिला शिक्षा कार्यालय और मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए सिविल अस्पताल के बीच भागदौड़ का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 9 बजे से जेबीटी शिक्षक सेक्टर 16 स्थित जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचने लगे थे। शाम करीब पांच बजे तक 193 शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी हुआ। इससे पहले मंगलवार को 227 जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बार रोहतक एवं इज्जर से शिक्षकों की अधिक नियुक्ति हो रही है। वहां पर सीट खाली नहीं होने के कारण फरीदाबाद की सूची में इनका नाम शामिल हुआ है। बताया जा रहा है कि हर दस शिक्षकों की सूची में इज्जर एवं रोहतक के शिक्षक शामिल है। 

जिला अस्पताल में हालात रहे बेकाबू 
जेबीटी शिक्षकों को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में अधिक परेशान होना पड़ा। शिक्षकों ने बताया कि बुधवार को धीमी गति से कार्य किया जा रहा था। इस कारण से शिक्षकों को एक जगह से दूसरी जगह पर भागना पड़ रहा था। शिक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा धीमी गति के कार्य की शिकायत शिक्षा विभाग को की। वहीं शिक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जताया।

पानी के लिए भटकती रही महिला शिक्षिका
नियुक्ति के लिए पहुंची महिला शिक्षिका को पानी के लिए भटकना पड़ा। परिसर में मुहैया कराया गया पानी भी खत्म हो गया। जिस पर बाहर से पानी की बोत्तल मंगवाकर गला तर करना पड़ा। वहीं बच्चों के साथ पहुंची महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से की। जिस पर पानी की व्यवस्था की गई। 


विभाग द्वारा नियुक्ति का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 58 प्रतिशत जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य पूरा कर दिया गया है। इसके अलावा दस्तावेज जमा करने एवं सत्यापन की कार्यवाही काउंटर पर जारी है। शिक्षकों की समस्याओं को सुना जा रहा है। 
-शशि अहलावत, उप जिला शिक्षाधिकारी, फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed