{"_id":"57de9f4f4f1c1b1c0aa8234b","slug":"4000-candidates-tried-by-fate-c-set-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-टेट परीक्षा संपन्न, 4000 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सी-टेट परीक्षा संपन्न, 4000 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
दो सत्रों में हुई इस परीक्षा में करीब चार हजार परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों की कड़ी सुरक्षा रही। यही कारण था कि अभ्यर्थियों की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
परीक्षा दिवस पर शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात कर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई। परीक्षा को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर एक नोडल अधिकारी के साथ प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई थी। प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण कर हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों ने उलझाया
इस बार सीटेट परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाये रखा। जिसके कारण परीक्षार्थियों का अधिकांश समय इन सवालों में खत्म हो गया।
कई परीक्षार्थी परीक्षा भी पूरी नहीं कर पाएं। परीक्षार्थी मोहन शास्त्री, राकेश, कमल और रीना ने बताया कि वस्तुनिष्ठ प्रश्र आउट ऑफ सिलेबस थे। गणित के कई सवाल समझ से परे थे।