{"_id":"5821db594f1c1ba16fb37d73","slug":"400-girl-cadets-learn-firing-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 गर्ल्स कैडेट्स ने सीखी फायरिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
400 गर्ल्स कैडेट्स ने सीखी फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासना स्थित सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने फायरिंग के गुर सीखे। 31वीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से 3 से 11 नवंबर तक चलने वाले संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 14 स्कूलों से आई करीब 400 गर्ल्स कैडेट्स ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शिविर का उद्घाटन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुपम जैन ने किया। 9 दिन तक चलने वाले कैंप में कैडेट्स को योग, वाद-विवाद, गीत गायन, नृत्य, कदमताल, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन, पर्वतारोहण आदि विषयों पर कक्षाएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
शिविर में कैडेट्स को प्वॉइंट टू रायफल और उनके कलपुर्जों के बारे में जानकारी दी गई। प्वॉइंट टू रायफल से रेंज पर निशाना भी लगवाया गया। शिविर में कर्नल जैन ने कैडेट्स को फायरिंग के गुर सिखाए।
विज्ञापन