{"_id":"58f62ed54f1c1b1774472601","slug":"40-percent-students-pass-in-assessment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन परीक्षा में 40 प्रतिशत बच्चे ही पास कर पाए ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मूल्यांकन परीक्षा में 40 प्रतिशत बच्चे ही पास कर पाए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
school students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की गई मूल्यांकन परीक्षा में महज 40 फीसदी बच्चे ही पास हो पाए। मंगलवार को इसका परिणाम जारी कर दिया गया।
सूची में जिन बच्चों का नाम आया है, उनको स्कूल आवंटित करने के लिए आज पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद खंड शिक्षा कार्यालय पर दोपहर 12 बजे पहला ड्रॉ खोला जाएगा।
बता दें आरक्षित सीटों पर मूल्यांकन परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम मंगलवार सुबह जारी किया गया। बल्लभगढ़ ब्लॉक से कुल 300 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
इसी तरह फरीदाबाद से 712 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 217 बच्चे परीक्षा पास कर पाए। परीक्षा परिणाम देखने के लिए अभिभावक खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचे। विभाग की ओर से कक्षावार सफल व असफल परीक्षार्थियों की सूची परीक्षार्थियों की सूची जारी की गई।
10वीं व 12वीं का नहीं खुला खाता
मूल्यांकन परीक्षा में दोनों खंड से 10वीं व 12वीं में एक भी परीक्षार्थी ने परीक्षा पास नहीं की है। जबकि बल्लभगढ़ से 10वीं में नौ व 12वीं में दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसी तरह फरीदाबाद से 10वीं में 18 व 12वीं में चार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। लेकिन इनमें से कोई परीक्षार्थी पास नहीं हो पाया।