फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   35 thousand students will sit in exam form greater noida

यूपी बोर्ड में ग्रेनो से 35 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
35 thousand students will sit in exam form greater noida
परीक्षा - फोटो : amar ujala

जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी सूची स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 35 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


जिसके लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जनपद में जिन परीक्षा केंद्रों पर पिछले साल कोई शिकायत या नकल के मामले पाए गए थे उनको इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जनपद में हाईस्कूल के 19540 परीक्षार्थी हैं। इनमें 10663 बालक और 8877 बालिका शामिल हैं। वहीं, इंटर में 15471 परीक्षार्थी हैं। इनमें 8183 बालक और 7234 बालिका शामिल हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, जिससे कोई भी मुन्नाभाई दूसरे की परीक्षा देता हुआ न पाया जाए।
विज्ञापन


रोजगार मेला 5 दिसंबर को 
जिला सेवायोजक गौतमबुद्ध नगर की तरफ से 5 दिसंबर को बिसरख रोड स्थित बालक इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी शिव ललित सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 29 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनकी तरफ से विभिन्न प्रकार की रिक्तयां प्राप्त हुई हैं। इनको हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, पारास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बी टेक की परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। जिस अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 साल के बीच है और सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। वे अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed