{"_id":"57b487e54f1c1b705e6eb452","slug":"32-per-cent-increase-in-total-fees-ipu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू ने कुल 32 फीसदी फीस बढ़ाई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू ने कुल 32 फीसदी फीस बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 07:51 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo Pic
गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिए मौजूदा फीस में 32 फीसदी का इजाफा किया है। आईपीयू के मुताबिक 70 फीसदी बढ़ोत्तरी सिर्फ नए छात्रों पर लागू होगी पुराने छात्रों पर पहले की ही तरह फीस होगी।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिनों खबरें आई थी कि आईपीयू ने अपनी फीस 75 फीसदी तक बढ़ा दी है। छात्रों की फीस 40 हजार से बढ़कर 70 हजार पहुंच गई है।
बुधवार को आईपीयू ने इसका खंडन करते हुए कहा कि हमने सिर्फ 32 फीसदी फीस बढ़ाई है, जिसके तहत मौजूदा फीस 53000 हजार से बढ़कर 70 हजार हो गई है।
आईपीयू का कहना है कि पांच साल बाद विश्वविद्यालय ने अपनी फीस बढ़ाई है। इससे पहले 2011-12 में फीस बढ़ोत्तरी की गई थी। विश्वविद्यालय को बेहतर बनाए रखने और छात्रों को बेहतर सुविधा देने के लिए बढ़ोत्तरी की जाती है, साथ ही विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए हर साल दो करोड़ रुपये भी खर्च करता है।
विज्ञापन