{"_id":"5964d54b4f1c1b745d8b467b","slug":"30-percent-seats-fulfilled-on-first-cut-off-basis-in-mdu-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDU में पहली कटऑफ के आधार पर 30 फीसदी सीट भरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
MDU में पहली कटऑफ के आधार पर 30 फीसदी सीट भरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में दूसरी कटऑफ मंगलवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। इसके साथ ही दाखिले की दौड़ शुरू हो गई। जिले के सातों कॉलेज में दाखिले के लिए सुबह 10 बजे से विद्यार्थियों का जमावड़ा रहा। वहीं पहली कटऑफ के आधार पर कॉलेजों में 30 फीसदी सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी कटऑफ में 50 फीसदी सीटें भरने की उम्मीद है। नोटिस बोर्ड पर चस्पा दूसरी कटऑफ देखने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। वहीं, दूसरी कटऑफ में भी जगह नहीं बनाने वाले विद्यार्थियों को मायूसी हाथ लगी। अब इन्हें तीसरी कटऑफ का इंतजार है। मंगलवार को शहर के नेहरू कॉलेज के दाखिला लेने के लिए अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
13 जुलाई को जारी होगी तीसरी कटऑफ लिस्ट
दूसरी कटऑफ के तरह विद्यार्थी 13 जुलाई शाम 4 बजे तक दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद 13 जुलाई को तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार 8600 सीटों पर 35 हजार विद्यार्थियों के आवेदन करने के कारण तीसरी सूची का खासा इंतजार किया जा रहा है। दूसरी सूची में भी नाम नहीं आने के कारण तीसरी कटऑफ से दाखिले की आस बंधी है।
विज्ञापन
दूसरी कटऑफ के आधार पर दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। विद्यार्थी दस्तावेज लेकर दाखिला लेने के लिए आए थे। नोटिस बोर्ड पर दूसरी कटऑफ को चस्पा कर दिया गया है।
-सरोज कुमार, नोडल अधिकारी, डीएवी कॉलेज