फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   298 schools will meet today in a new form

आज से मिलेंगे 298 स्कूलों के नए फॉर्म 

Mon, 16 Jan 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
298 schools will meet today in a new form
nursery admission - फोटो : अमर उजाला

नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों की मुश्किल फिर बढ़ने वाली है। सोमवार को सरकारी जमीन पर बने 298 स्कूल कोर्ट के निर्देश पर नए आवेदन फॉर्म जारी करेंगे। इस फॉर्म में दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों के अलावा स्कूल का अपना क्राइटेरिया भी शामिल होगा।

विज्ञापन



अब जिन अभिभावकों ने पहले फॉर्म भर दिया है उन्हें दोबारा से इस नए आवेदन फॉर्म को भरना पड़ेगा। मगर किस क्राइटेरिया पर दाखिला होगा इस पर आखिरी फैसला कोर्ट करेगी। 
विज्ञापन



सरकारी जमीन पर बने कई स्कूलों ने अपने वेबसाइट पर इस तरह की जानकारी अपलोड भी कर दी है। उन्होंने सोमवार से नए आवेदन फॉर्म जारी करने को कहा है। वसंत कुंज का दिल्ली पब्लिक स्कूल हो या फिर मयूर विहार फेज-एक का एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल, सभी ने सोमवार से नए आवेदन फॉर्म जारी करनेे की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट के निर्देश के बाद अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, स्कूलों ने अभिभावकों की चिंताओं को दूर किया है। निजी स्कूलों के संगठन एक्शन कमेटी के चेयरमैन एसके भट्टाचार्य का कहना है कि वो अभिभावक जो पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अब दोबारा आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। उनकी सभी जानकारी स्कूल अपने नए आवेदन फॉर्म में शामिल कर लेंगे।


हालांकि, अभिभावकों को फिर भी स्कूलों की वेबसाइट चेक करते रहने चाहिए, जिससे वह स्कूलों के अपडेट को जांच सके। बता दें कि दिल्ली सरकार ने सरकारी जमीन पर बने स्कूलों के लिए अलग नर्सरी दाखिला नीति बनाई थी। सभी 298 स्कूलों ने इसके विरोध में कोर्ट चले गए। कोर्ट ने कहा कि अभी इस मामले में अंतिम फैसला नहीं आया है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed