{"_id":"5831f2df4f1c1bb404b39d94","slug":"28-college-running-with-out-management-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रबंध समिति के चल रहे 28 कॉलेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिना प्रबंध समिति के चल रहे 28 कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति का कार्यकाल खत्म हुए एक महीना हो चुका है।, लेकिन अब तक न तो दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे विस्तार किया है और न ही नए नामों की सूची कॉलेजों को भेजी गई है।
विज्ञापन
इससे कॉलेजों के सामने प्रशासनिक व तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर संकट खड़ा हो गया है। प्रबंध समिति का गठन न होने से नए सेमेस्टर में नए पदों को भरने में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विद्वत परिषद के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की प्रबंध समिति का कार्यकाल 20 अक्तूबर को खत्म हो गया है। नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर न तो डीयू प्रशासन और न ही दिल्ली सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसा नहीं होने से कॉलेज प्रबंधन से जुड़े कई अहम कार्य रुके हुए हैं, जोकि बगैर प्रबंध समिति के मंजूरी के नहीं हो सकते।
विज्ञापन