{"_id":"58cbd8604f1c1b992132ac7e","slug":"22-and-23-march-campus-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 मार्च व 23 मार्च को डीयू में होगा कैंपस प्लेसमेंट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
22 मार्च व 23 मार्च को डीयू में होगा कैंपस प्लेसमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अक्तूबर में शुरू हुए प्लेसमेंट सेशन को इस बार कंपनियां हाथों हाथ ले रही हैं। इस साल लगातार कंपनियां अच्छे पैकेज ऑफर के साथ कैंपस पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
अब इस सत्र का अगला कैंपस प्लेसमेंट राउंड 22 व 23 मार्च को होने जा रहा है। दो दिवसीय इस राउंड में एचटी लर्निंग सेंटर लिमिटेड व वीवो कंपनी प्लेसमेंट के ऑफर के साथ पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
सेंटर प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत अब तक लगभग 1200 से अधिक छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज के साथ जॉब ऑफर हो चुके हैं। लिहाजा इस बार प्राप्त हो रहे नतीजों के आधार पर इसे उत्साहवर्धक माना जा रहा है।
विज्ञापन
अब आगामी 22 मार्च को एचटी लर्निंग लिमिटेड लिमिटेड सेल्स एंड ऑपरेशन ट्रेनी पद के लिए 25 रिक्तियों पर भर्ती करेगा। वहीं टीचर ट्रेनी पद के लिए 40 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह कंपनी 3.25 लाख रुपये सलाना सैलेरी पैकेज की पेशकश करेगी।
वहीं, दूसरी कंपनी वीवो अलग-अलग 13 पदों के लिए 66 रिक्तियों के लिए जॉब ऑफर करेगी। फिलहाल कंपनी ने सैलेरी पैकेज का खुलासा नहीं किया है। इस प्लेसमेंट राउंड की खास बात यह है कि सभी जॉब ऑफर स्नातक छात्रों के लिए ही मिलेंगे।
प्लेसमेंट सेल की ओर से साफ कर दिया गया है कि इस सेशन के बाद भी छात्रों को अभी जॉब ऑफर के और मौके मिलेंगे। डीयू प्रशासन उम्मीद करके चल रहा है कि जिस तरह से अब तक हुए प्लेसमेंट राउंड सफल हुए हैं आगे भी बड़ी कंपनियां छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज केसाथ जॉब ऑफर करेंगी। माना जा रहा है कि मार्च केअंत व अप्रैल की शुरुआत में भी प्लेसमेंट सेशन आयोजित होंगे।