फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   200 Mentor Teachers Delhi Mumbai, Rajasthan, Bangalore and other places will send

दिल्ली सरकार अपने 200 मेंटर टीचर्स को मुंबई, राजस्थान, बंगलुरू समेत अन्य जगहों पर भेजेगी

Sun, 26 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
200 Mentor Teachers Delhi Mumbai, Rajasthan, Bangalore and other places will send
file photo - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों के शिक्षक देश के दूसरे हिस्सों में जाकर बेहतरीन शिक्षा मॉडल का अध्ययन करेंगे। दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में मेंटर टीचर्स प्रोग्राम के तहत तैयार किए गए 200 मेंटर टीचर्स को देश के दूसरे हिस्सों में भेजेगी। शिक्षकों का यह समूह अलग-अलग हिस्सों में जाएगा।

विज्ञापन


इसमें मुंबई, राजस्थान, बंगलूरू और गुजरात शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक मेंटर शिक्षक शिक्षा मॉडल का अध्ययन कर अच्छी बातों को अपने यहां लागू करेंगे।
विज्ञापन


मेंटर टीचर्स दिल्ली में शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देंगे जिससे उस व्यवस्था को यहां भी लागू किया जा सके। सरकारी स्कूल के शिक्षक इस एजुकेशन इनोवेशन टूर के तहत जहां विजिट करेंगे उसमें दिगांतर विद्यालय, ग्रामीण शिक्षा केंद्र, गुजरात में अनुपम मोदी दाउ प्राइमरी स्कूल और ज्ञानशाला शिक्षण केंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि मेंटर टीचर्स का यह समूह मार्च में टूर पर जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक वहां से जो सीखकर आएंगे वह आगे अपने साथी शिक्षकों को भी बेहतर बनाएंगे।


उन्होंने कहा कि बीते दो साल से हम हर वह संभव कोशिश कर रहे हैं जिससे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। वह फिर स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की बात हो या फिर शिक्षकों के प्रशिक्षण की। सभी जरूरी कदम उठाएं गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed