फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 will now inter-university competition

अब 15 को होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता

Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
15 will now inter-university competition
कैंपस - फोटो : फाइल फोटो

बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में सोमवार को कैरियर ओरिएंटिड कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। यह रोजगार कौशल एवं योग्यता में वृद्धि के विषय पर था।

विज्ञापन


अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता ने की। इस मौके पर कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डॉ सचिन गर्ग भी मौजूद रहे। मुख्य वक्ता जोआना टैक्नोलॅ जिस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के निदेशक ऑसबोर्न डिसूजा व महाप्रबंधक विभूति भूषण सिन्हा ने छात्र छात्राओं के कैरियर में कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोगन स्किल इंडिया अभियान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्द्धा के दौर में चुनौतियां का सामना करने के लिए छात्र छात्राओं में कौशल एवं निपुणता का होना आवश्यक है। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षा के बारे में भी बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में 13 सितंबर को आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता अब 15 सितंबर को होगी।  13 सितंबर को ईद-उल-जूहा का अवकाश घोषित होने के कारण बदलाव किया गया है। 


कॉलेज के डॉ जयपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला फरीदाबाद व पलवल के 12 कॉलेज एवं चार विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं भाग लेंगे।  इस दौरान संभाषण, स्पॉट-पेटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed