{"_id":"58499eeb4f1c1b24344496bd","slug":"1400-received-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"1400 को मिलीं डिग्री, 31 को स्वर्ण पदक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
1400 को मिलीं डिग्री, 31 को स्वर्ण पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विद्यार्थी को लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती है। विद्यार्थी केवल अपने लिए अच्छा करने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल पेश करें। यह बात बृहस्पतिवार को मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में आक्लैंड इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज न्य़ूजीलैंड के अध्यक्ष डॉ रिचर्ड लैसली गुडआल ने कही।
विज्ञापन
इस दौरान 1400 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ रिचर्ड लैसली गुड्आल ने 31 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षिका सत्या भल्ला ने की।
विज्ञापन
इस दौरान एमआरईआई के अध्यक्ष डॉ प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ अमित भल्ला, न्यूजीलैंड से ओडैट फिलिप्स, वाइस चांसलर डॉ एनसी वाधवा मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एआईएस न्यूजीलैंड के बीच समझौते के बारे में बताया।
विज्ञापन
डॉ प्रशांत ने कहा कि बेहतर इंसान बनकर मानवता के लिए कार्य करें। तभी जिंदगी के असल रंगों का मजा ले पाएंगे। डॉ एनसी वाधवा ने यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यार्थियों के साथ उसे साझा किया। यूनिवर्सिटी को मिली फाइव स्टार रेटिंग के बारे में भी बताया।