फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   136 students gets appointment letter in job fair in noida

जॉब फेयर में एमएनसी ने 136 विद्यार्थियों का किया चयन

Fri, 21 Apr 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Apr 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
136 students gets appointment letter in job fair in noida
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
आईआईएमटी कॉलेज समूह में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। रोजगार पाने के लिए आठ कॉलेजों के 500 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 
विज्ञापन


जॉब फेयर में अधिकतर सिविल और मेकैनिकल की कोर कंपनियां आईं, जिसमें मुख्य रूप से एएनजी इंडिया लिमिटेड, ओमनी सोलूशन्स, जेएस रिन्यूएबल एरेडिकल इंनोवन आदि मल्टीनेशनल कंपनियों ने 136 विद्यार्थियों का चयन किया।      

विद्यार्थियों को सबसे अधिक पैकेज ओमनी सोलूशन्स ने 3.5 लाख का सालाना ऑफर किया। कंपनियों ने तीन राउंड लिखित, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू की कठिन परीक्षा के बाद विद्यार्थियों का चयन किया। 
विज्ञापन


जॉब फेयर में कई मल्टीनेशनल कंपनियों के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर साल इस तरह के जॉब फेयर का आयोजन करें, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके और कंपनी को भी सही व योग्य कर्मचारी मिल सकें। आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed