{"_id":"59317cf54f1c1b7873bdb42a","slug":"10th-and-12th-recognition-with-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":" आईटीआई से मिलेगी 10वीं व 12वीं के समकक्ष मान्यता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई से मिलेगी 10वीं व 12वीं के समकक्ष मान्यता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
students
देशभर के युवाओं के खुशखबरी है। आईटीआई में पढने वाले छात्रों को 10वीं और 12वीं के समकक्ष मान्यता मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार खाका तैयार कर रही है। छह महीने में इसे लागू कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने दी। रूडी शुक्रवार को गुरुग्राम के गांव दौला में कौशल विकास केंद्र के आधारशिला कार्यक्र में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक आईटीआई से पढने वाले छात्रों को 10वीं और 12वीं के समकक्ष मान्यता नहीं दी जाती है। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने में समस्या होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने समकक्ष मान्यता देने का निर्णय लिया है। इसी के साथ सभी स्कूली छात्रों के नेशनल स्कील क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत कौशल प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
नई योजना के तहत आठवीं बाद दो वर्षीय आईटीआई पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले को 10वीं और 10वीं के आधार पर दाखिला लेने वाले छात्रों को 12वीं कक्षा के समकक्ष मान्यता दिया जाएगा। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आज देश को कुशल लोगों की जरुरत है।
विज्ञापन
अकेले ड्राइविंग सेक्टर में ओला, उबर जैसी कंपनियों को तीन लाख लोगों की जरुरत है। बड़े स्तर पर कुशल ड्राइवरों की मांग है। कर्मिशयल वाहनों पर भी दक्ष ड्राइवर चाहिए। जिसमें कौशल विकास कें द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।