फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th-12th of cisce Board issued revised dateshit

सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं-12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट जारी

Sat, 14 Jan 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
10th-12th of cisce Board issued revised dateshit

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीईci) ने वर्ष 2017 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की रिवाइज्ड डेटशीट जारी कर दी है। सीआईएससीई बोर्ड ने पांच राज्यों (पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड) में विधानसभा चुुनावों के मद्देनजर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है।

विज्ञापन


नई परीक्षा तिथियों के अनुसार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानि 12वीं की परीक्षाएं 30 जनवरी को शुरू होंगी और 26 अप्रैल तक चलेंगी। जबकि पहले जारी डेटशीट में 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलनी थी। 
विज्ञापन



इसी प्रकार 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि पूर्व तिथियों के अनुसार 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च को समाप्त होनी थी। सीआईएससीई के चीफ एग्जिक्यूटिव व सचिव गैरी अराथून के अनुसार दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 2 लाख 50 हजार 871 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं। 10वीं में जहां 1 लाख 76 हजार 327 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, वहीं 12वीं में 74 हजार 544 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संशोधित परीक्षा तिथि को काउंसिल की वेबसाइट www.cisce.org पर अपलोड कर दिया गया है। सीआईएससीई का कहना है कि रिवाइज्ड परीक्षा तिथि कार्यक्रम में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम को भी ध्यान में रखा गया है। 

रिवाइज्ड डेट शीट के लिए यहां क्लिक करें 1

रिवाइज्ड डेट शीट के लिए यहां क्लिक करें 2






 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed