{"_id":"58345f684f1c1b272413b2b4","slug":"amity-student-taught-lesson-of-law-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. मुकुलीता विजयवर्गीय ने शिरकत की।
विज्ञापन
डॉ. मुकुलीता विजयवर्गीय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून का सही पालन करने से ही देश की तरक्की होगी। कुलपति पीबी शर्मा ने कहा कि संविधान की जानकारी सिर्फ वकालत कर रहे विद्यार्थियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
संविधान की जानकारी हर छात्र-छात्राएं हर स्कूल और हर महाविद्यालय में अनिवार्य होनी चाहिए। समारोह के अंत में नुक्कड़ नाटक के जरिए विधानसभा की बहस से जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी में कानूनी निबंध प्रतियोगिता और कानूनी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन