फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amid coronavirus lockdown in india aicte directs technical institutes to not pressurize students for fees

तकनीकी कॉलेज फीस के लिए छात्रों पर नहीं डाल सकते प्रेशर- एआईसीटीई

Thu, 16 Apr 2020 09:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Apr 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Amid coronavirus lockdown in india aicte directs technical institutes to not pressurize students for fees
aicte

देशभर के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर व स्टैंडअलोन कॉलेजों के छात्रों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन खत्म होने और देश के हालात ठीक होने तक तकनीकी कॉलेज छात्रों से फीस नहीं मांग सकते हैं। फीस लेने के लिए दोबारा गाइडलाइन जारी की जाएगी। फीस समेत सभी जानकारियां संस्थानों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


एआईसीटीई को छात्रों और शिक्षकों ने शिकायत भेजी थी, इसी के बाद एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने सभी तकनीकी कालेजों के अलावा सभी राज्यों के मुख्य सचिव को गाइडलाइन समेत पत्र लिखा है। इसमें साफ निर्देश है कि यदि कोई तकनीकी कॉलेज नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ मान्यता भी रद्द हो सकती है।
विज्ञापन


प्रो. राजीव कुमार ने सात बिंदूओं पर पत्र लिखा है। परिषद ने कहा है कि सभी शिक्षकों व कर्मियों को समय पर पूरा वेतन लॉकडाउन में देना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी कर्मी या शिक्षक को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा और सेमेस्टर परीक्षा पर यूजीसी की कमेटी रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर एआईसीटीई 2020 के लिए नया अकेडमिक कलेंडर और वार्षिक परीक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी करेगी। इसके अलावा अफवाहों से छात्रों और शिक्षकों को बचाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर्नशिप का मौका दिसंबर में मिलेगा:
तकनीकी कॉलेजों के छात्र गर्मियों की छुट्टियों में अनिवार्य इंटर्नशिप करते हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते यह संभव नहीं है। इसलिए जिन छात्रों को गर्मियों की छुटियों में इंटर्नशिप पर जाना था, वह अब दिसंबर 2020 में कर पाएंगे। एआईसीटीई ने तकनीकी कॉलेज प्रबंधन से आग्रह किया है कि उनके हॉस्टल में रूके छात्रों को वे इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग करने दें। क्योंकि इसके माध्यम से वे ऑनलाइन क्लासेज से पढ़ाई कर रहे हैं।


जम्मू कश्मीर के छात्रों को 2020 सत्र में दाखिले को नई गाइडलाइन:
एआईसीटीई जम्मू कश्मीर के छात्रों के लिए प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम (पीएमएसएसएस)के तहत तकनीकी कॉलेजों में दाखिला करवाता है। इसमें पढ़ाई का खर्चा एआईसीटीई उठाती है। लॉकडाउन के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने से पीएमएसएसएस में दाखिले लेट होंगे। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, 2020-21 सत्र में दाखिले के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके अलावा नई गाइडलाइन भी आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed