{"_id":"5c9a8bedbdec2258a54323b8","slug":"additional-centers-to-be-built-in-10-cities-of-assam-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट: असम-बिहार के दस शहरों में बनेंगे अतिरिक्त केंद्र, छात्र ज्यादा होने पर लिया फैसला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीटेट: असम-बिहार के दस शहरों में बनेंगे अतिरिक्त केंद्र, छात्र ज्यादा होने पर लिया फैसला
Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों की सुविधा के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2 के लिए असम और बिहार के 10 शहरों में अतिरिक्त केंद्र बनाने का फैसला लिया है।
असम और बिहार के दस शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते सीबीएसई बोर्ड अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाएगा। सीबीएसई बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक, असम और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, पटना, वैशाली, गुवहाटी, सिल्चर आदि शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या अत्यधिक थी।
इसलिए उक्त शहरों में अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि छात्रों को परीक्षा के लिए अन्य शहरों का रूख न करना पड़े। सीबीएसई ने आवेदन सुधार की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसलिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर त्रुटियों में सुधार के साथ अपना केंद्र भी बदल सकते हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सात जुलाई को होगी। सीटेट परीक्षा का पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक और पेपर दो दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।