फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   120 students short listed in du

डीयू में वीवो कंपनी ने 120 छात्रों को किया शॉर्ट लिस्ट

Fri, 24 Mar 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Mar 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
120 students short listed in du
- फोटो : source

डीयू में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में लगातार जारी प्लेसमेंट सेशन के तहत बुधवार को छठे प्लेसमेंट राउंड की शुरुआत हो गई। दो दिवसीय राउंड के पहले दिन वीवो कंपनी कैंपस पहुंची। कंपनी के समक्ष 320 छात्र उपस्थित हुए।

विज्ञापन


इनमें से कंपनी ने कई राउंड के बाद देर शाम को लगभग 120 छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया। कंपनी शुक्रवार को भी कुछ और छात्रों को शॉर्ट लिस्ट कर सकती है। वहीं बृहस्पतिवार को एक ओर कंपनी एचटी लर्निंग सेंटर कैंपस पहुंच रही है।
विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने अलग-अलग 13 पदों के लिए 66 रिक्तियों के लिए लगभग 120 छात्रों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है। सभी छात्र स्नातक स्तर के हैं। कंपनी जल्द ही फाइनल हुए छात्रों के नामों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कंपनी ने सैलेरी पैकेज का खुलासा नहीं किया है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के शॉर्ट लिस्ट किए जाने के कारण डीयू प्रशासन इस राउंड को काफी सफल मान रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को एक ओर कंपनी एचटी लर्निंग सेंटर कैंपस आ रही है।

कंपनी सेल्स एंड ऑपरेशन ट्रेनी पद के लिए 25 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। वहीं टीचर ट्रेनी पद के लिए 40 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी ने सैलेरी पैकेज के रूप में 3.25 लाख रुपये पैकेज का खुलासा पहले ही कर दिया है।


बता दें कि सेंटर प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत अब तक लगभग 1200 से अधिक छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज के साथ जॉब ऑफर हो चुके हैं। अब डीयू प्रशासन प्लेसमेंट का अगला राउंड अप्रैल में आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed