{"_id":"57d624c54f1c1bbb61319496","slug":"yoga-in-uttarakhand-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को नजरंदाज नहीं करेगी सरकार ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
योग को नजरंदाज नहीं करेगी सरकार
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
ee
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड योग ऑफ एसोसिएशन की पहल पर रविवार को पीजी ऑटोनामस कॉलेज में एक दिवसीय 8वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता 2016 आयोजित की गई। इसमें देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, ऊद्यमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और हल्द्वानी से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न यौगिक मुद्राएं की।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, योग पौड़ी एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, योगाचार्य रुपचंद्र ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि योगा में आने वाला भविष्य अच्छा होगा। प्रदेश में अब जो भी सरकार बनेगी वह योग को नजरंदाज नहीं करेगी। उन्होंने योग को जीवन के साथ ही पाठ्यक्रमों में शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अंडर 8-11 बालक वर्ग में अतुल सिंह प्रथम, अखिल कंडारी द्वितीय, विख्यात रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनी पासवान प्रथम, अनन्या द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 11-14 पुरुष वर्ग में अंकित सेमवाल प्रथम, संजय द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में निकिता पाल प्रथम, शिवानी पैन्युली द्वितीय, साक्षी भट्ट तृतीय रहे।
विज्ञापन
पुरुष अंडर 14-17 वर्ग में विपिन प्रथम, अनिल पासवान द्वितीय, राहुल नेगी तृतीय बालिका वर्ग में आयुषी टंडन प्रथम, निकिता भंडारी द्वितीय, तनुता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17-21 पुरुष वर्ग में परमिंदर प्रथम, विवेक विजल्वाण द्वितीय, प्रदीप नौटियाल तृतीय महिला वर्ग में अर्चना भंडारी प्रथम, अंकिता शर्मा द्वितीय, सृष्टि सकलानी तृतीय रही। अंडर 25-35 महिला वर्ग में भारती प्रथम, पूजा भट्ट द्वितीय और कुसुमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।
मौके पर अरविंद कुमार कोटनाला, सुरेंद्र प्रसाद रयाल, मुक्तिपथ, संदीप कुमार, ओम प्रकाश महेश शुक्ला, मीना रावत, चंद्रेश्वरी नेगी, मनोज रतूड़ी, नवीन राणा, वंशीधर नौटियाल, पवन पाटनी, मोनिका मिश्रा, अंजू रतूड़ी और वीरेंद्र नौटियाल आदि थे।
पर्यटन मंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन
पीजी ऑटोनामस कॉलेज में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के दौरान पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. सतेंद्रकुमार की अंग्रेजी पुस्तक इंग्लिश लैंग्वेज, इंग्लिश ग्रामर और इंग्लिश कम्युनिकेशन का विमोचन किया। इन पुस्तकों को प्रवक्ता ने यूजी स्टूडेंट्स ऑफ एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी अंडर सीबीसीएस के तहत तैयार किया है। इससे पहले प्रवक्ता डॉ. सतेंद्र कुमार करीब तीस पुस्तकें लिख चुके हैं।