फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Winter worship Uttarakhand a large crowd of devotees is flocking to winter worship sites Badrinath Kedarnath

Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, ऐसे होते हैं दर्शन

Tue, 09 Dec 2025 06:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 09 Dec 2025 06:22 PM IST
सार

शीतकाल के लिए चारों धामों के कपाट बंद हो चुके हैं, लेकिन अब शीतकालीन पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Winter worship Uttarakhand a large crowd of devotees is flocking to winter worship sites Badrinath Kedarnath
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक पांडुकेश्वर, ज्योर्तिमठ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 3567 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।  बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद पारंपरिक रूप से संचालित होने वाली शीतकालीन पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ रहा है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम व मद्महेश्वर की शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में अब तक 3215 श्रद्धालुओं ने किए।वहीं बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा स्थली योग बदरी पांडुकेश्वर में 57 श्रद्धालुओं व नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में 257 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस वर्ष शीतकालीन यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।
विज्ञापन


30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के शीतकालीन पूजा स्थलों का उल्लेख कर देश विदेश से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शीतकालीन यात्रा को सरकार प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन: सुरंग खोदकर लौट गई शक्ति, इसी महीने के अंत तक शिव की भी हो जाएगी विदाई

मंदिर समिति व जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों व तीर्थ पुरोहितों से भी शीतकालीन यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। शीतकालीन पूजा स्थलों पर विशेष पूजा अर्चना, महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से यात्रा को और अधिक भव्य, आध्यात्मिक एवं आकर्षक रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed