फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Winter Games 2021: No Snow in Auli , Winter Games may postpone

Winter Games 2021: औली में बर्फ नहीं, स्कीइंग चैंपियनशिप पर खतरा, पहले चार बार रद्द हो चुका आयोजन

Mon, 01 Feb 2021 08:09 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 08:09 AM IST
सार

  • औली में बर्फ न होने से आयोजक असमंजस में, अभी निश्चित तारीख का नहीं हुआ एलान

विज्ञापन
Winter Games 2021: No Snow in Auli , Winter Games  may postpone
बिना बर्फ के औली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औली में इस साल प्रस्तावित सीनियर स्कीइंग नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होना है, लेकिन इस साल औली में बर्फ नहीं है, जिससे खेलों की तिथि का एलान नहीं हो पाया है। अब आयोजक भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि बर्फबारी होने के तुरंत बाद ही खेल की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


औली में सीनियर नेशनल एल्पाइन स्नो बोर्ड और स्नो क्रास कंट्री का आयोजन फरवरी माह में होना प्रस्तावित है। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया ने इस आयोजन को लेकर स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को पहले ही अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


आयोजक भी फरवरी माह में खेलों के आयोजन की बात तो कह चुके हैं, लेकिन तारीख का एलान नहीं किया है। स्की एंड स्नो बॉर्ड के जरनल सेक्रेट्री प्रवीन शर्मा का कहना है कि औली में बर्फ न होने से अभी तक निश्चित तारीख का एलान नहीं किया गया है। जैसे ही औली में बर्फबारी होती है तो गेम्स की तारीख निश्चित कर आयोजन कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार रद्द हो चुका है आयोजन
वर्ष 2010 में औली में सेफ विंटर गेम्स का आयोजन किया गया था। उसके बाद से यहां पर बर्फबारी कम होने से वर्ष 2012, 2013, 2015 और 2016 में फिश रेस और नेशनल गेम्स रद्द हो चुके हैं। वर्ष 2010 में सेफ गेम्स के दौरान स्कीइंग स्लोप के किनारे स्नो मेकिंग मशीन स्थापित की गई है। इन दिनों मशीन से कृत्रिम बर्फ भी बनाई जा रही है, लेकिन मशीन से बनी बर्फ खेलों के आयोजन के लिए पर्याप्त नहीं हो पाती है।


तीन को मौसम के करवट लेने के आसार
शहर में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। तीन फरवरी को मौसम करवट ले सकता है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, शहर में मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा जारी रहेगा। जबकि, तीन तारीख से देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेशभर में सर्दी बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed