फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vasant Panchami 2022: Today Badrinath Dham Door opening date decided in royal court

वसंत पंचमी 2022: नरेंद्रनगर राज दरबार में तय हुई तिथि, आगामी आठ मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Sat, 05 Feb 2022 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 02:51 PM IST
सार

वसंत पंचमी के दिन गाड़ू घड़े को राजमहल के सुपुर्द किया गया। गाड़ू घड़े में तिल के तेल से कपाट खुलते वक्त भगवान बदरीनाथ का अभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
Vasant Panchami 2022: Today Badrinath Dham Door opening date decided in royal court
बदरीनाथ मंदिर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पांच फरवरी वसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राज दरबार में तय हो गई है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी आठ मई को प्रात: छह बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी सुहागिन महिलाएं
राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की कुंडली देखकर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग पूजन और चौकी पूजन के बाद महाराजा का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान कपाट खोलने की तिथि घोषित की।
विज्ञापन


भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नरेंद्र नगर राजमहल में धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, राजेश नंबूदरी, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, वीरेंद्र सिंह असवाल, राजपाल जड़धारी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल, रमेश तिवारी, डॉ. हरीश गौड़, प्रमोद नौटियाल, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी श्रीराम, विपुल डिमरी, अरुण डिमरी, राकेश डिमरी, सुरेश डिमरी, ज्योतिष डिमरी, गुंजन डिमरी व पुजारीगण श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी व अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

19 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
वहीं शनिवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। आगामी 19 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। 15 मई से 17 मई तक गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 17 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर से रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और 19 मई को पूर्ण विधि-विधान के साथ सुबह 8:00 बजे रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed