{"_id":"683fe73f39da725cf707a580","slug":"valley-bridge-broke-in-tharali-chamoli-60-meter-bridge-span-uttarakhand-news-in-hindi-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली में अचानक टूटा वैली ब्रिज, एक माह से 60 मीटर स्पान का पुल किया जा रहा था तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली में अचानक टूटा वैली ब्रिज, एक माह से 60 मीटर स्पान का पुल किया जा रहा था तैयार
Wed, 04 Jun 2025 12:01 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:01 PM IST
सार
थराली में 60 मीटर स्पान का वैली ब्रिज एक झटके में टूट गया। पुल टूटने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
थराली में वैली ब्रिज टूटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थराली तहसील के रतगांव में निर्माणाधीन वैली ब्रिज अचानक टूट गया। बीते एक माह से 60 मीटर स्पान का यह पुल तैयार किया जा रहा था। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: तेज बारिश, कड़ाके की ठंड, गर्म कपड़े निकले बाहर, हिम सरोवर में स्नान कर रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि इतने बड़े पुल का निर्माण अनुभवहीन ठेकेदार को सौंपा गया, जिससे निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पुल पर कोई मजदूर नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन