फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather Updates: Snowfall In badrinath , Kedarnath and Rainfall in many places

Uttarakhand Weather: बदला मौसम, मैदान में धूप तो बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब  और केदारनाथ में हुई बर्फबारी

Wed, 08 Apr 2020 05:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Updates: Snowfall In badrinath , Kedarnath and Rainfall in many places
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, घांघरिया सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। चमोली जिले में सुबह चटख धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। बारिश और बर्फबारी से मौसम ठंडकभरा हो गया है।

विज्ञापन


वहीं, केदारनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तीन घंटे बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में अंधड़ के साथ कुछ जगहों पर बारिश की बौंछारें गिरी। केदारनाथ में दो बजे के बाद से बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शाम पांच बजे तक होती रही। वहीं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत अन्य निचले इलाकों में तेज अंधड़ और बादलों की गर्जना के साथ बारिश की बौंछारें गिरी।
विज्ञापन


वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि आए दिन खराब मौसम के चलते गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमा बर्फ की सफाई में दिक्कत हो रही है। बताया कि बर्फ साफ करने के लिए 18 और मजदूरों को केदारनाथ भेज दिया गया है, अब वहां कुल 50 मजदूर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed