फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather Updates: rainfall, hailstorm and snowfall today

Uttarakhand Weather : बदरीनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, देहरादून में खिली धूप

Tue, 21 Apr 2020 04:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Updates: rainfall, hailstorm and snowfall today
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मंगलवार को बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं अधिकतर मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आज मौसम साफ रहा। वहीं सोमवार रात चली तेज आंधी में देहरादून की डिफेंस कॉलोनी में पेड़ गिरने से बेतहाशा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 

आज चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। यहां पोखरी, दशोली, घाट, नारायणबगड़, थराली, देवाल क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 

पिछले तीन दिनों से दोपहर बाद रोज हो रहा मौसम खराब

यमुनोत्री घाटी में भी आज तेज हवा के साथ बारिश हुई। यहां पिछले तीन दिनों से दोपहर बाद रोज मौसम खराब हो रहा है। जिससे किसानों की तैयार फसल खराब हो रही है।

कुमाऊं के अधिकतर इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। यहां द्वाराहाट में तेज गर्जना के साथ पहले बारिश, फिर ओलावृष्टि भी हुई। बागेश्वर में भी झमाझम बारिश हुई।

मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed