फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather update storm in Chamoli caused trees to break and fall on the road Read All Updates

Uttarakhand Weather: अचानक बदला मौसम का मिजाज, चमोली में आंधी तूफान से पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे, यातायात ठप

Tue, 19 Mar 2024 06:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

अचानक मौसम का मिजाज बदलने से चमोली के बिरही-निजमुला में समस्या खड़ी हो गई। तेज आंधी तूफान के कारण यहां चीड़ के तीन पेड़ टूटकर सड़क पर आ गए।

विज्ञापन
Uttarakhand weather update storm in Chamoli caused trees to break and fall on the road Read All Updates
निजमुला सड़क पर टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम खराब होने के बाद हुए आंधी तूफान से बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बाजवाला गदेरे के पास चीड़ के तीन पेड़ टूटकर सड़क पर आ गए, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। पेड़ के गिरने से यहां से गुजर रही बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त होे गई है। जिससे घाटी के करीब 13 गांवों में बिजली की सप्लाई भी ठप पड़ गई है।

विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद चमोली में अचानक मौसम बदला। आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई। शाम को आंधी के दौरान बाजवाला गदेरे के पास सड़क के ऊपरी हिस्से में चीड़ के तीन पेड़ टूटकर सड़क पर आ गए। जिससे घाटी के गाड़ी, ब्यारा, निजमुला, झींझी, पाणा, ईराणी सहित 13 गांवों में वाहनाें की आवाजाही ठप पड़ गई। यहां से क्षेत्र के लिए गुजर रही विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


ग्रामीण योगंबर सिंह, हरेंद्र सिंह, तारेंद्र सिंह और मोहन सिंह ने कहा कि यह सड़क निजमुला घाटी की लाइफलाइन है। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। उन्हाेंने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र पेड़ को सड़क से अलग करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान

इसके साथ ही विद्युत लाइन के सुधारीकरण की मांग भी उठाई है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित विभागों को सड़क खोलने और बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed