फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather update rainfall in plains and snowfall in hilly areas of state including char dham

Uttarakhand Weather: देहरादून सहित पूरे राज्य में मौसम खराब, बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद, कई वाहन फंसे

Thu, 03 Feb 2022 06:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Feb 2022 06:54 PM IST
सार

देहरादून हरिद्वार सहित पूरे राज्य में गुरुवार सुबह से मौसम खराब है। नई टिहरी में सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हुई है जो अब तक जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी दौर जारी है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand weather update rainfall in plains and snowfall in hilly areas of state including char dham
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत पहाड़ी इलाकों में भी गुरुवार सुबह से ही मौसम खराब है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नई टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। देहरादून में झमाझम बारिश हो रही है। ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश और कोहरा छाया है।

विज्ञापन


केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी
वहीं केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी शुरू है। नैनीताल और धानाचूली क्षेत्र में भी तेज बर्फबारी हुई है। औली, चकराता और धनोल्टी में भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी की खबर पाकर पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं। आलम ये है कि प्रदेश में इतनी बर्फबारी हुई है कि ऊंची वादियां सफेद चादरों से ढक गईं हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून हरिद्वार सहित पूरे राज्य में गुरुवार सुबह से मौसम खराब है। नई टिहरी में सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हुई है जो अब तक जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी दौर जारी है।

मसूरी में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
वहीं मसूरी में दिन की शुरुआत कोहरे की धुंध से हुई है। वहीं मसूरी के कई इलाकों में सुबह से बारिश भी हो रही है। ऊंचाई वाले स्थान लालटिब्बा में बर्फ की फुव्वारें पड़ीं, जिसके चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। बात चमोली की करें तो जनपद में तड़के से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। बडकोट में यमुनोत्रीघाटी में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है जबकि यमुनोत्रीधाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। 
 

बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद, कई वाहन फंसे
यमुनोत्री घाटी में सुबह से हो रही बारिश बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है। बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया है। जिससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगी गीठ पट्टी के बारह गांवों का तहसील मुख्यालय व रवांई घाटी का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। एनएच की मशीने बर्फ हटाने पर लगी हुई हैं। लेकिन लगातार बर्फबारी के चलते हाईवे खोलने परेशानी हो रही है। हनुमानचट्टी-जानकीचट्टी व ओरक्षा बैंड क्षेत्र में कई वाहन फंसे हुए हैं।

चमोली में 50 से अधिक गांव बर्फ से ढके

चमोली जनपद में तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गोरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी के अलावा नीती और माणा घाटी के गांवों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के 150 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। पाणा, ईराणी, लोहाजंग, सुतोल, कनोल, रामणी, सुरांईथोटा, भल्लगांव, तोलमा आदि गांवों में सुबह से ही बर्फबारी होती रही। गांवों के पैदल रास्ते और खेत-खलियान भी बर्फ से ढक गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खासा बिगड़ा रहेगा।राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है।

भारी बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार फरवरी को भारी से भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन और चार फरवरी को भारी से भारी बारिश, पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि की संभावना है। पांच और छह फरवरी को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed