{"_id":"5f1bba747584e50c95740fc1","slug":"uttarakhand-weather-today-update-rain-fall-alert-in-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में आज भी बारिश, गरज और चमक के साथ पड़ सकती हैं तेज बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में आज भी बारिश, गरज और चमक के साथ पड़ सकती हैं तेज बौछारें
Sat, 25 Jul 2020 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बादलों की तेज गरज और चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे शनिवार को लामबगड़ में करीब चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान लगभग 40 श्रद्धालु एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। भारी बारिश के कारण सुबह चार बजे लामबगड़ में चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया था।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में 21, चंपावत में सात सड़कें बंद
लगातार बारिश से सीमांत के लोग सहमे हुए हैं। भारी बारिश के कारण धारचूला, मुनस्यारी के कई आंतरिक पैदल रास्ते और जिले की 21 सड़कें बंद हैं। सड़कों के बंद होने से 20 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। वहीं चंपावत जिले में सात सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
इधर, बारिश और मलबे से टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग (एनएच) शनिवार को सात घंटे बंद रहा। सिन्याड़ी, कठौल और स्वांला के पास मलबा आने से बंद मार्ग को खोलने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, बागेश्वर जिले में मलबे से चार सड़कें बंद हैं।