फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Rainfall expected in many districts avalanche warning in Chamoli

Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार

Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: तीन मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। तीन मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Rainfall expected in many districts avalanche warning in Chamoli
एवलांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार मार्च को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं, 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। जबकि, तीन मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। तीन मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। जबकि, दो मार्च को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


Uttarakhand: माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 55 मजदूर, 33को बचाया, 22 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2400 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें चमोली जिले को अत्यधिक असुरक्षित स्थिति में बताया गया है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर, उत्तरकाशी को असुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed